यूपी में बॉयफ्रेंड से मिलने से रोकने पर 16 वर्षीय लड़की ने मां को चाय में मिलाकर पिलाया ज़हर
रायबरेली (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार को एक 16-वर्षीय लड़की ने अपनी मां को चाय में ज़हर मिलाकर पिला दिया और उसकी हालत अस्पताल में नाज़ुक बनी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक, लड़की का गांव के एक युवक से अफेयर है और उसकी मां दोनों को मिलने से रोकती थी। पुलिस ने लड़की और उसके बॉयफ्रेंड को हिरासत में लिया है।