यूपी में बोतल से पानी पीने पर दलित छात्र से प्रिंसिपल व उसके भाइयों ने की मारपीट, केस दर्ज
बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के एक इंटर कॉलेज में एक दलित छात्र द्वारा मेज़ पर रखी बोतल से पानी पीने पर प्रिंसिपल व उसके भाइयों ने कथित तौर पर उससे मारपीट की जिसको लेकर केस दर्ज किया गया है। छात्र के मुताबिक, मारपीट के बाद उसे कॉलेज से भगा दिया गया। बकौल पुलिस, मामले की जांच की जा रही है।