यूपी में बोरे में मिला महिला का नग्न शव, सीसीटीवी फुटेज में बोरा लेकर घूमता दिखा शख्स
मेरठ (उत्तर प्रदेश) में रविवार को एक नाले के पास बोरे से एक अज्ञात महिला का नग्न शव बरामद हुआ। मामले में एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सामने आई है जिसमें एक शख्स कंधे पर बोरा लेकर घूमता हुआ दिख रहा है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आशंका है कि महिला की हत्या उसके किसी जानकार ने की है।