यूपी में ब्लड ट्रांसफ्यूज़न करा रहे 14 बच्चे एचआईवी व हेपेटाइटिस से मिले संक्रमित

कानपुर (उत्तर प्रदेश) के एलएलआर अस्पताल के एक डॉक्टर के मुताबिक, ब्लड ट्रांसफ्यूज़न करा रहे 6-16 साल की उम्र के 14 बच्चों के हेपेटाइटिस बी, सी और एचआईवी से संक्रमित होने का पता चला है। इससे पहले इन बच्चों का प्राइवेट व ज़िला अस्पतालों में ब्लड ट्रांसफ्यूज़न हुआ था। डॉक्टर के मुताबिक, बच्चों के स्वास्थ्य को अब ज़्यादा खतरा है।

Load More