यूपी में बढ़ती गर्मी के बीच सरकारी स्कूल में क्लासरूम को स्विमिंग पूल में किया गया तब्दील

यूपी में बढ़ती गर्मी के बीच कन्नौज में एक सरकारी स्कूल में क्लासरूम को स्विमिंग पूल में तब्दील कर दिया गया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में प्राइमरी स्कूल की बच्चियां क्लासरूम में बने आर्टिफिशियल स्विमिंग पूल में खेलती दिख रही हैं। प्रधानाध्यापक ने कहा कि गर्मी के चलते बच्चे स्कूल नहीं आ रहे थे इसलिए ऐसा किया गया।

Load More