यूपी में भजन-कीर्तन करते हुए निकाली गई लंगूर की शव यात्रा
हाथरस (उत्तर प्रदेश) में भजन-कीर्तन करते हुए एक लंगूर की शव यात्रा निकाले जाने का वीडियो सामने आया है। दरअसल, लंगूर की हाई-टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हिंदू रीति-रिवाज़ से उसका अंतिम संस्कार किया। जिस वाहन में लंगूर की शव यात्रा निकली उसे भी गुब्बारों से सजाया गया था।