यूपी में भांजे से अवैध संबंध को लेकर महिला ने करवाई पति की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बरेली (यूपी) में एक शख्स की हत्या को लेकर उसकी पत्नी, भांजे और भांजे के दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, शख्स की पत्नी और भांजे के बीच अफेयर था जिसके बाद उसने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साज़िश रची। बकौल पुलिस, आरोपियों ने शख्स को शराब पिलाकर उसे बेहोशी की हालत में पटरी पर डाल दिया था।