यूपी में भाई की आत्महत्या की खबर सुनने के बाद उसके 2 सगे भाइयों ने भी लगाई फांसी
संभल (यूपी) में तीन सगे भाइयों ने फांसी लगा ली है। बकौल पुलिस, एक भाई ने खेत में आत्महत्या की जिसकी जानकारी मिलने पर उसके भाई ने घर में फांसी लगा ली लेकिन उसे परिवार ने बचा लिया। इसकी सूचना मिलने के बाद पंजाब से लौट रहे उनके एक अन्य भाई ने ट्रेन से उतरने के बाद आत्महत्या कर ली।