यूपी में भाई की साली की शादी में डांस कर रहे युवक की अचानक हुई मौत, सामने आया वीडियो
शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार को भाई की साली की शादी में डीजे की धुन पर डांस कर रहा एक युवक अचानक गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें युवक डांस करते-करते गिरता दिख रहा है जबकि उसके आस-पास मौजूद लोग नाचते रहे। बकौल रिपोर्ट्स, वह आधे घंटे से डांस कर रहा था।