यूपी में भीषण आग की चपेट में आईं 500+ दुकानें, आग बुझाने के लिए ली जा रही है सेना की मदद
कानपुर (यूपी) के बांसमंडी इलाके में गुरुवार रात भीषण आग लग गई जिस पर काबू पाने के लिए सेना की मदद ली जा रही है। बकौल रिपोर्ट्स, आग की चपेट में कई कॉम्प्लेक्स में स्थित कपड़ों की 500 से ज़्यादा दुकानें आई हैं। वहीं, लोगों के फंसे होने की सूचना मिलने पर पुलिस सर्च अभियान चला रही है।