यूपी में भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार रात भोजपुरी अभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में भीड़ बेकाबू हो गई जिसके बाद लोगों को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान लोगों ने कई कुर्सियां भी तोड़ीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्यक्रम में उम्मीद से ज़्यादा दर्शकों के पहुंचने के चलते व्यवस्था बिगड़ गई और लोग बेकाबू हो गए।

Load More