यूपी में मंगेतर संग पार्क में बैठी महिला से पुलिसकर्मियों ने शारीरिक संबंध बनाने को कहा
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में एक महिला ने पुलिसकर्मियों और एक अन्य शख्स पर उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, महिला पार्क में अपने मंगेतर के साथ बैठी थी और तभी उसे कई घंटों तक परेशान कर पुलिसकर्मियों ने पेटीएम के ज़रिए ₹1,000 ले लिए। एक आरोपी कॉन्स्टेबल निलंबित किया गया है।