यूपी में मंदिर के निर्माण के लिए की जा रही खुदाई में मिलीं देवी-देवताओं की प्राचीन मूर्तियां
हरदोई (उत्तर प्रदेश) में एक मंदिर के निर्माण के लिए की जा रही खुदाई में देवी-देवताओं की प्राचीन मूर्तियां मिली हैं जिसकी तस्वीर व वीडियो सामने आए हैं। मंदिर का निर्माण करा रहे लोगों ने कहा है कि यहां पर 300 वर्ष पुराना दुर्गा मंदिर था। ज़िला प्रशासन ने मूर्तियों की जांच पुरातत्व विभाग से कराने की बात कही है।