यूपी में मंदिर में पूजा करते समय शख्स पर गिरी भगवान हनुमान की मूर्ति, दबने से हुई मौत
फतेहपुर (यूपी) में शनिवार को मंदिर में पूजा करते समय 52-वर्षीय शख्स पर भगवान हनुमान की मूर्ति गिर गई जिसके नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। परिजन के अनुसार, एक लड़की ने उन्हें घटना की जानकारी दी व उनके मंदिर पहुंचने तक शख्स की मौत हो चुकी थी। बकौल रिपोर्ट, शख्स हर मंगलवार व शनिवार को मंदिर जाता था।