यूपी में मकान का लेंटर गिरने से मलबे में फंसे कई मज़दूर, एक की हुई मौत
मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में रविवार को एक मकान में जैक से लेंटर उठाए जाते समय लेंटर गिर गया और इसके मलबे में कई मज़दूर दब गए। एक अधिकारी ने बताया कि मलबे में से 14 लोगों को निकाला गया है और एक शख्स की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है।