यूपी में मतगणना के मद्देनज़र कल पूरे दिन शराब की बिक्री पर रहेगी रोक

उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी विभाग ने बुधवार को एक आदेश में कहा कि मतगणना के मद्देनज़र राज्य में 10 मार्च (गुरुवार) को पूरे दिन शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। आबकारी विभाग के मुताबिक, उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि 10 फरवरी-7 मार्च के बीच 7-चरणों में उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था।

Load More