यूपी में मनपसंद सब्ज़ी न बनाने को लेकर मां-बेटे में हुआ झगड़ा, दोनों ने की आत्महत्या
जालौन (उत्तर प्रदेश) में 55 वर्षीय महिला बेबी चौहान और उसके 28 वर्षीय बेटे दिग्विजय सिंह के बीच मनपसंद सब्ज़ी न बनाने को लेकर झगड़ा हो गया। दिग्विजय झगड़े में घर का सामान तोड़ने लगा जिसके चलते महिला ने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, दिग्विजय ने भी बाथरूम में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।