यूपी में मस्जिद के गेट के बाहर भगवा झंडे लहराकर लगाए गए धार्मिक नारे, 5 गिरफ्तार
संतकबीर नगर (यूपी) में एक मस्जिद के गेट के बाहर कुछ लोगों द्वारा भगवा झंडे लहराकर धार्मिक नारे लगाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक शख्स मस्जिद के गेट पर चढ़ता हुआ भी दिखा। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बीच प्रदेश में कई जगहों पर शोभयात्रा निकाली गई हैं।