यूपी में महिला की पुलिस वाहन से कुचलकर हुई मौत, गाड़ी में शराब की बोतलें मिलने का लगा आरोप
बांदा (उत्तर प्रदेश) में घर के बाहर सो रही एक महिला की पुलिस वाहन से कुचलकर मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की गाड़ी में शराब की बोतलें मिलने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने कहा, "मृतका के बेटे की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी के साथ कुछ लोगों ने छेड़छाड़ की है।"