यूपी में महिला की हत्या करने के दोषी पति व सास-ससुर को सुनाई गई उम्रकैद की सज़ा
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) की एक अदालत ने एक महिला की हत्या करने के दोषी उसके पति व सास-ससुर को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक परमानंद राम त्रिपाठी के मुताबिक, महिला को कम दहेज देने का ताना मारकर दोषी उससे ₹5 लाख अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे और दोषियों ने जुलाई 2020 में घटना को अंजाम दिया।