यूपी में महिला ने 2-5 वर्ष की 3 बेटियों को ज़हर देने के बाद खुद भी खाया, 3 की हुई मौत
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) की 26 वर्षीय महिला ने बुधवार को 2-5 वर्ष की 3 बेटियों को ज़हर देने के बाद खुद भी ज़हर खा लिया। अस्पताल ले जाने पर महिला व उसकी 2 बेटियों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि 1 बच्ची खतरे से बाहर है। बकौल पुलिस, पारिवारिक झगड़े के बाद महिला ने यह कदम उठाया।