यूपी में महिला ने की 11 वर्षीय सौतेले बेटे की हत्या, शव को बांधकर सेप्टिक टैंक में फेंका
गाज़ियाबाद (यूपी) में 11-वर्षीय सौतेले बेटे की हत्या के मामले में मां व एक पड़ोसी महिला गिरफ्तार हुई है। बेटे का गला दबाकर हत्या करने के बाद महिला ने उसके शव को पत्थर से बांधकर घर में बने सेप्टिक टैंक में फेंक दिया था। महिला ने कहा कि उसे डर था कि बालिग होने पर लड़का प्रॉपर्टी में हिस्सा मांगेगा।