यूपी में पड़ोसी के 5 वर्षीय बच्चे की महिला ने की हत्या, बोली- उसकी मां से लेना चाहती थी बदला
मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में 35 वर्षीय महिला ने पड़ोस में रहने वाले 5 वर्षीय लड़के की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी है। आरोपी महिला ने कहा, "लड़के की मां मेरी बेइज्ज़ती किया करती थी जिसका मैं बदला लेना चाहती थी।" किशोर 2 दिनों से लापता था और महिला ने रस्सी से लड़के का गला घोंटा था।