यूपी में महिला ने चिता से लकड़ी हटाकर पति के शव के साथ ली सेल्फी, कहा- न्याय दिलाऊंगी
बस्ती (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार को पुलिस संग श्मशान घाट पहुंचकर एक महिला ने पति की चिता से लकड़ी हटाई व शव के साथ सेल्फी ली और 'ज़रूर न्याय दिलाऊंगी' कहकर वहां से निकल गई। बकौल महिला, उनकी शादी को लेकर परिवार में विवाद था जिसके चलते पिछले महीने पति ने फांसी लगाई थी और गुरुवार को मौत हो गई।