यूपी में महिला ने पति को फ्लैट में गर्लफ्रेंड संग पकड़ने के बाद उन्हें पीटा, वीडियो आया सामने
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में एक महिला ने पुलिस की मौजूदगी में अपने पति को फ्लैट में गर्लफ्रेंड संग पकड़ने के बाद दोनों की पिटाई कर दी जिसका वीडियो सामने आया है। महिला के पिता के मुताबिक, दामाद उसकी बेटी को परेशान करता है और 6 माह पहले उसे मायके छोड़ गया था। बकौल पुलिस, मामले में जांच की जाएगी।