यूपी में महिला ने बुज़ुर्ग सास को सड़क पर घसीटकर पीटा, वीडियो सामने आने पर हुई अरेस्ट
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में एक महिला ने अपनी बुज़ुर्ग सास को सड़क पर घसीटकर सरेआम उन्हें डंडे से बुरी तरह पीटा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। मामले पर पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला अपने पति के साथ चाय-पकौड़े की दुकान चलाती है।