यूपी में महिला ने विवाद के बाद भाइयों संग मिलकर पति को पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाला गया डंडा
बांदा (उत्तर प्रदेश) में एक महिला ने पति से विवाद के बाद अपने भाइयों संग मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित के प्राइवेट पार्ट में डंडा भी डाला गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, इसके बाद पत्नी घर में रखी नगदी, गहने और अन्य सामान लेकर मायके चली गई।