यूपी में महिला ने वीडियो में कहा- 'मैं खुद को दर्दनाक मौत देने वाली हूं'; पुलिस ने बचाया
बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में एक महिला ने एक वीडियो में कहा है, "मैं खुद को दर्दनाक मौत देने वाली हूं...गंगा बैराज से मेरी लाश उठाकर ले जाना।" महिला ने अपने पति, ससुरालवालों व बिजनौर पुलिस पर आरोप लगाए हैं। पुलिस के मुताबिक, महिला का रेस्क्यू कर उसकी काउंसलिंग करवाई जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।