प्रयागराज में महिला ने संबंध न बनाने पर शादी के 1 माह बाद पति को नपुंसक बताते हुए छोड़ा ससुराल
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में महिला ने शारीरिक संबंध न बनाने पर शादी के 1 माह बाद पति को नपुंसक बताते हुए ससुराल छोड़ दिया और मायके चली गई। बकौल रिपोर्ट्स, इस मामले को लेकर दोनों पक्षों की पंचायत हुई जिसमें दोनों का रिश्ता खत्म करवा दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला का पति लापता हो गया है।