यूपी में महिला से छीने गए उसके बच्चे को पुलिस ने 48 घंटे में किया बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में सड़क किनारे बैठी महिला से छीने गए उसके बच्चे को पुलिस ने 48 घंटे के अंदर सकुशल बरामद करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बच्चे को ₹2 लाख में एक राशन डीलर को बेच दिया था। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।