यूपी में महिला सैन्य अधिकारी ने ब्रिगेडियर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

बरेली (उत्तर प्रदेश) में एक महिला सैन्य अधिकारी ने ब्रिगेडियर रैंक के एक अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है जिसके अधीन वह कार्यरत थी। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा, "भारतीय सेना और सेंट्रल कमांड एक सुरक्षित कार्यस्थल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

Load More