यूपी में महिला ज़िला पंचायत सदस्य के 40 वर्षीय बेटे की गोली मारकर की गई हत्या
कुशीनगर (यूपी) में शनिवार शाम ज़िला पंचायत सदस्य जामवंती देवी के बेटे कमलेश सिंह (40) की घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, गोली चलाने का आरोप गांव के ही धर्मेंद्र पासवान नामक शख्स पर लगा है। बकौल रिपोर्ट्स, धर्मेंद्र वर्तमान में ग्राम प्रधान है और उसकी कमलेश के परिवार से पुरानी रंजिश है।