यूपी में महिलाओं की शिकायत सुनते वक्त बनियान पहने व तौलिया लपेटे दिखे चौकी प्रभारी

कौशांबी (उत्तर प्रदेश) की सिंघिया पुलिस चौकी का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है जिसमें चौकी प्रभारी आरएन सिंह बनियान पहने व तौलिया लपेटे हुए कुर्सी पर बैठकर 3 महिला फरियादियों की शिकायत सुनते दिख रहे हैं। वीडियो में एक अन्य पुलिसकर्मी वर्दी में कुर्सी पर बैठा नज़र आ रहा है। चौकी प्रभारी को लाइन हाज़िर कर दिया गया है।

Load More