यूपी में मां के साथ फुटपाथ पर सोई 6 वर्षीय बच्ची को अगवाकर किया गया गैंगरेप
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में बुधवार रात नशे में धुत कुछ लोगों ने फुटपाथ पर मां के साथ सोई एक 6 वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर अगवाकर उसका गैंगरेप किया। बकौल रिपोर्ट्स, पीड़िता की मां भीख मांगकर गुज़ारा करती है और बच्ची की अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है।