यूपी में मुंसिफ कोर्ट की ज़मीन पर थाने द्वारा कराए गए अवैध निर्माण को बुलडोज़र से तोड़ा गया
हरदोई (उत्तर प्रदेश) में शाहाबाद थाने द्वारा अवैध तरीके से कराए गए निर्माण को ज़िला प्रशासन की टीम ने बुलडोज़र से गिरा दिया है जिसका वीडियो सामने आया है। एडीएम प्रियंका सिंह ने बताया कि थाने का कुछ हिस्सा मुंसिफ कोर्ट की ज़मीन में आ रहा था जिसे अदालत के आदेश पर तोड़ दिया गया है।