यूपी में मुठभेड़ के बाद पकड़े गए 4 बदमाश, 3 के पैर में मारी गई गोली
कुशीनगर (यूपी) में गुरुवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जिसमें से 3 इनामी है। 3 बदमाश पैर में गोली लगने के बाद अरेस्ट हुए जबकि 1 भागते समय गिर गया और पकड़ा गया। एक बदमाश पर ₹50,000 जबकि दो पर ₹25,000-₹25,000 का इनाम था व इनसे 2 बाइक सहित अन्य सामान बरामद हुआ।