यूपी में मुस्लिम युवक से बात करने पर पिता की डांट के बाद लड़की ने तेज़ाब पीकर की खुदकुशी
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली 16-वर्षीय दलित लड़की ने तेज़ाब पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, लड़की की शोएब नामक मुस्लिम युवक से दोस्ती थी और शोएब से फोन पर बात करने को लेकर पिता द्वारा डांटे जाने के बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शोएब को गिरफ्तार कर लिया है।