यूपी में मुस्लिम लड़की ने हिंदू धर्म अपनाकर अपने प्रेमी से मंदिर में की शादी
बरेली (उत्तर प्रदेश) में फरज़ाना नामक लड़की ने हिंदू धर्म अपनाते हुए अपने प्रेमी वीरेंद्र कश्यप से एक मंदिर में शादी कर ली है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। वहीं, लड़की ने एक वीडियो जारी कर अपनी व पति की जान को खतरा बताया है। पुलिस के अनुसार, लड़की के परिवार ने उसे नाबालिग बताते हुए केस दर्ज कराया है।