यूपी में मुस्लिम शख्स ने धर्म परिवर्तन के लिए दी अर्ज़ी
मुरादाबाद (यूपी) में आमिर नामक शख्स ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू बनने के लिए ज़िलाधिकारी कार्यालय में आवेदन किया है जिसका पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उसकी पत्नी गुलफ्शां ने बताया कि उसका पति अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए यह नाटक कर रहा है। गुलफ्शां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।