यूपी में मुस्लिम शख्स से शादी के लिए आवेदन करने वाली महिला एसआई का हुआ ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश में स्पेशल मैरिज ऐक्ट के तहत मुस्लिम शख्स से शादी करने का आवेदन करने वाली एक महिला सब-इंस्पेक्टर का बरेली से संभल तबादला कर दिया गया है। मेरठ निवासी सब-इंस्पेक्टर के परिवार ने दूसरे ज़िले में उसके तबादले का अनुरोध किया था। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सब-इंस्पेक्टर ने बरेली में ड्यूटी के अधिकतम साल बिता लिए हैं।