यूपी में मुहर्रम के जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताज़िया, 20 से अधिक लोग झुलसे
अमरोहा (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से ताज़िया टकरा गया जिसके चलते 20 से अधिक लोग झुलस गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई लोगों की हालत गंभीर है। बकौल रिपोर्ट्स, हादसा होने के करीब 1 घंटे बाद ऐम्बुलेंस मौके पर पहुंची जिसके चलते लोग घायलों को बाइक से ही अस्पताल लेकर गए।