यूपी में मृत बताकर पेंशन रोके जाने पर 'ज़िंदा हूं' लिखा पोस्टर लेकर डीएम ऑफिस पहुंचा बुज़ुर्ग

आगरा (उत्तर प्रदेश) में दीनानाथ नामक 70 वर्षीय शख्स को मृत बताकर उनकी वृद्धावस्था पेंशन रोक दी गई जिसके बाद बुज़ुर्ग 'मैं ज़िंदा हूं' लिखा पोस्टर लेकर ज़िलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए। दरअसल, बीते मार्च से दीनानाथ को पेंशन मिलनी बंद हो गई थी और विकास भवन में जानकारी लेने पर उन्हें पता चला कि वह कागज़ों में मृत घोषित हैं।

Load More