यूपी में मृत शख्स को ज़िंदा करने का दावा कर बगल में लेट गया तांत्रिक, पुलिस ने उठाया
कानपुर (यूपी) के एक पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर मृत व्यक्ति को ज़िंदा करने का दावा कर एक तांत्रिक शव के बगल में लगभग 2-घंटे लेटा रहा। एक तस्वीर में तांत्रिक शव के बगल में लेटा हुआ जबकि पुलिसकर्मी आसपास खड़े दिख रहे हैं। पुलिस ने तांत्रिक को डंडा मारकर जबरन उठाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।