यूपी में मेडिकल कॉलेज के नाम से निकाली गईं फर्ज़ी भर्तियां, कई आवेदक पहुंचे कॉलेज
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के नाम से शरारती तत्वों ने 75 पदों पर फर्ज़ी भर्तियां निकाल दीं जिसके बाद बड़ी संख्या में आवेदक कॉलेज पहुंच गए। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, इस फर्ज़ी विज्ञापन के ज़रिए आवेदकों से रुपए वसूलने की कोशिश की जा सकती है। इसे लेकर कॉलेज प्रिंसिपल ने प्रशासन को शिकायत भेजी है।