यूपी में मेडिकल यूनिवर्सिटी की नर्सिंग की छात्रा का सड़क पर मिला खून से लथपथ शव
इटावा (यूपी) स्थित सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी की नर्सिंग की एक छात्रा का गुरुवार रात को सड़क पर खून से लथपथ शव मिला। पुलिस ने बताया, "मृतका की मां ने अपने एक पड़ोसी पर एकतरफा प्यार में छात्रा की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों के खिलाफ नामज़द एफआईआर दर्ज कराई है...4 टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।"