यूपी में 'मैगी' में चावल मिलाकर खाने के बाद 7 लोग हुए बीमार, 10 वर्षीय बच्चे की मौत
पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) में कथित तौर पर मैगी में चावल मिलाकर खाने के बाद एक परिवार के 7 लोगों की तबीयत बिगड़ गई जिनमें से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, सभी फूड पॉइज़निंग के शिकार हुए थे। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने उस दुकान में जांच की जहां से मैगी खरीदी गई थी।