यूपी में मॉल के चेंजिंग रूम में महिला कर्मचारी का बंदूक की नोक पर किया गया रेप
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के पीवीआर मॉल में हाल ही में एक सिक्योरिटी गार्ड ने कथित तौर पर चेंजिंग रूम में बंदूक की नोक पर हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर कार्यरत एक महिला का रेप किया। पीड़िता के मुताबिक, घटना के दौरान दो और कर्मचारियों ने आरोपी की मदद की। इस मामले में तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।