यूपी में मोबाइल पर पॉर्न देखने के बाद 14 वर्षीय लड़के ने 8 वर्षीय बच्ची का किया रेप
बलिया (यूपी) में एक 14-वर्षीय लड़के को 8-वर्षीय बच्ची का रेप करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मामले में दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि आरोपी ने शनिवार को साथ खेल रही बच्ची को सुनसान जगह पर ले जाकर घटना को अंजाम दिया। बकौल पुलिस, इससे पहले आरोपी ने मोबाइल पर पॉर्न देखा था।