यूपी में मौलाना ने 14 वर्षीय लड़की का कई माह तक किया रेप, खिलाई गर्भपात की गोलियां
कानपुर (यूपी) में एक मौलाना को 14 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर कई माह तक रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की मां के अनुसार, लड़की के गर्भवती होने पर आरोपी ने उसे गर्भपात की गोलियां खिला दीं जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बकौल रिपोर्ट्स, पीड़िता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।