यूपी में मौलाना ने मस्जिद में 11 वर्षीय लड़की का किया रेप, भाई को टॉफी देकर भेजा था बाहर
पुलिस के मुताबिक, हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) में 28-वर्षीय मौलाना को मस्जिद के अंदर 11 वर्षीय लड़की का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मस्जिद में लड़की मौलाना से उर्दू पढ़ने के लिए आई थी। बकौल रिपोर्ट्स, क्लास खत्म होने के बाद आरोपी ने लड़की को रोक लिया व उसके छोटे भाई को टॉफी देकर बाहर भेज दिया।